दिग्गज फिल्म स्टार का बयान, धोनी जल्द करेंगे टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी!


भारतीय टीम से बाहर चल रहे महेंद्रसिंह धोनी की टीम में वापसी को लेकर कई अटकले लगाई जा रही है। और कई दिग्गज ने इसके बारे में अपनी राय रखी है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी बहुत बड़े क्रिकेट के फैन है। अब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के टीम में वापसी पर चर्चा किया और साथ ही ऋषभ पंत को एक बड़ी सलाह भी दी है।


पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर नजर आ रहे हैं।इसी बीच उनकी वापसी को लेकर बहुत चर्चा होती रहती है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी नजर आयें।जहाँ पर टी20 विश्व कप के लिए संभावित भारतीय टीम चुनी जा रही थी।


इसी बीच जब विकेटकीपर चुनने पर रुकी तो उसमें दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि” पंत और सैमसन के बीच मैं तो महेंद्र सिंह धोनी को टीम में चुनुँगा। विश्व कप तक केवल मैं धोनी को ही देखता हूँ। मुझे लगता है कि वह वहां फिट हो रहे हैं और वह बहुत बड़े तरीके से वापस आएंगे। दुनिया भर के खिलाड़ियों को लगता है कि अगर धोनी हैं, तो यह एक मजबूत टीम है। धोनी खेलेंगे, वह आईपीएल में स्कोर करेंगे।”

Post a Comment

أحدث أقدم