बॉलीवुड की धक धक गर्ल यानि माधुरी दीक्षित को तो पूरी दुनिया जानती है। और उनके चाहने वालो की कमी इस दुनिया में नहीं है। एक समय था जब माधुरी के नाम से भी फिल्मे हिट हो जाया करती थी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं माधुरी के जीवन का वो किस्सा जिसे वह कभी याद नहीं करना चाहती हैं। जी दरअसल यह किस्सा माधुरी और विनोद खन्ना का है। बॉलीवुड मे विनोद खन्ना के साथ माधुरी ने कई बेहतरीन फिल्में दी लेकिन एक फिल्म के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि दोबारा दोनों ने साथ काम नहीं किया।
जी दरअसल दोनों फिल्म दयावान की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म को साल 1988 में रिलीज किया गया था।वहीं इस फिल्म के सेट पर किसिंग सीन फिल्माया जा रहा था। कहा जाता है इस दौरान विनोद खन्ना बेकाबू हो गए और उन्होंने माधुरी दीक्षित के होंठों पर काट लिया।
जी हाँ, वैसे ही काफी सोचने के बाद माधुरी उनके साथ इंटिमेट सीन करने को तैयार हुई थीं क्योंकि वह उम्र मे काफी बड़े थे लेकिन जब डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी विनोद नहीं रुके और उन्होने माधुरी को काट लिया तो दोबारा माधुरी ने कभी उनके साथ काम नहीं किया।खुद माधुरी ने बाद में इस सीन का राज खोला था।
उन्होंने बताया था कि ''उस सीन को शूट करने के लिए वो बहुत नर्वस थीं. हालांकि नर्वस विनोद खन्ना भी थे लेकिन वो बहक गये और किस करते हुए उनको काट लिया। बाद में विनोद खन्ना ने माफी मांगी थी।'' वहीं खुद माधुरी दीक्षित आज भी इस सीन के लिए अफसोस जताती हैं।



إرسال تعليق