बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को kiss करना चाहती है यह खूबसूरत एक्ट्रेस


बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। हाल ही में जान्हवी कपूर हाल ही में एक टॉक शो में अपनी बहन ख़ुशी कपूर के साथ पहुंची। जहां उन्होंने अपनी जिन्दगी से जुड़े कई सीक्रेट्स के खुलासे किए। वहीं उन्होंने एक ऐसी बात भी शेयर की जिसको सुनकर उनके कई चाहने वालों के दिल टूट सकते हैं।


दरअसल शो में जान्हवी से पूछे गए सवालों के उन्होंने बेबाक जवाब दिए। उन्हीं में से एक सवाल ये पूछा गया कि उन्हें अगर किस करने का मौका मिले तो वो बॉलीवुड के शाइनिंग स्टार विकी कौशल और कार्तिक आर्यन में से किसे किस करेंगी।


इस पर जान्हवी ने बिना देर किये विकी कौशल का नाम चुना। वहीं ऐसे ही एक चैट शो के दौरान सारा अली खान ने कार्तिक के साथ डेट पर जाने की बात कही थी जिसके बाद अब खबर आ रही है कि दोनों इम्तियाज़ अली की फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। वहीं खबर है कि जान्हवी भी करन जौहर की फिल्म तख़्त में विकी कौशल के साथ नज़र आने वाली हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم