ईद के मौके पर BSNL ने लॉन्च किया ईद स्पेशल प्रीपेड प्लान, जाने पूरा ऑफर !


ईद के मोके पर सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए ईद स्पेशल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्रीपेड प्लान को लंबी वैलिडिटी के साथ 30GB डाटा का भी लाभ दिया जा रहा है। बीएसएनएल का ये Eid 2020 स्पेशल प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है।

बीएसएनएल का ये प्रीपेड प्लान केरल के अलावा गुजरात और आंध्र प्रदेश टेलिकॉम सर्किल के लिए भी रोल आउट किया गया है। बीएसएनएल का यह नया प्रीपेड प्लान 786 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 786 रुपये का टॉक टाइम ऑफर किया जा रहा है।

इसके अलावा यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही 30GB इंटरनेट डाटा का भी लॉभ दिया जा रहा है। इस प्रीपेड प्लान को यूजर्स कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स या वेबसाइट से भी रिचार्ज करा सकते हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने