राजस्थान में कोरोना के मरीजों में हुई बेतहाशा वृद्धि, स्वास्थ्य महकमे में हडकंप


प्रदेश में कोरोना का विस्फोट जारी है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मरीजों में हुई बेतहाशा वृद्धि के कारण स्वास्थ्य महकमे में हडकंप मचा हुआ है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 पार रही। मंगवार को प्रदेश में 338 पॉजिटिव आए जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इनमें 232 प्रवासी शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना से पांच मौत भी दर्ज की गई है।


प्रदेश में मंगलवार को डूंगरपुर व पाली में कोरोना का कोहराम रहा। डूंगरपुर में पिछले दिनों से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को डूंगरपुर में 87 तथा पाली में 77 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए।


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार डूंगरपुर में 87, पाली में 77, अजमेर में 3, अलवर में 1, बाड़मेर में 17, भीलवाड़ में 2, बीकानेर में 12, चित्तौड़गढ़ में 1, चूरू में 1, दौसा में 1, धौलपुर 1, जयपुर में 17, झालावाड़ में 1, झुंझुनूं में 2, जोधपुर में 39, कोटा में 5, नागौर में 22, प्रतापगढ़ में 2, सीकर में 7, सिरोही में 17, टोंक में 5 व उदयपुर में 16 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم