बॉलीवुड में फैशन क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वह अब इस लॉकडाउन में बोर हो गई। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बुधवार को एक के बाद एक तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम बहुत खूबसूरत लग ही हैं।
सोनम ने पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'घर में ऊब गई हूं, ऊब गई हूं घर में!' वहीं दूसरी तस्वीर में सोनम कपूर ने लिखा- 'हे भगवान क्या करूं!' वहीं तीसरी तस्वीर के कैप्शन में लिखा-'सुबह उठो, मेकअप करो और इनका कोई संबंध नहीं है!'
इन तस्वीरों में सोनम बहुत खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में वह हैवी वर्क वाला गाउन और कुछ ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। सोनम कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोनम कपुर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में हैं।
देश में लॉकडाउन लगने से पहले ही वह अपने पति के साथ लन्दन से वापस भारत लौटी थी। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और निजी जिंदगी के दिलचस्प किस्से फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।





إرسال تعليق