मोनोकिनी में दिशा पाटनी ने बोल्ड अंदाज में सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखें फोटोज़


लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हैं। किसी को शूटिंग की याद आ रही है, किसी को दोस्तों की, किसी को पार्टी की, तो किसी को बीच की।


सेलेब्स अपनी थ्रोबेक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर कर पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को भी समन्दर किनारों की याद आ रही है, ज़ाहिर है इसलिए उन्होंने अपनी एक थ्रोबेक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।


दिशा ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें एक्ट्रेस बीच किनारे सिर झुकाकर बैठी हुई हैं दिख रही हैं। दिशा ने मल्टी कलर की मोनोकनी पहनी हुई है। दिशा के आसपास बीच कोई नज़र नहीं आ रहा है। अपनी हर फोटो की तरह दिशा इस फोटो में भी काफी हॉट लग रही हैं।


आपको बता दें कि दिशा पाटनी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस और हॉट फोटोज़ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। दिशा आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा हाल ही में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'मलंग' में नज़र आई थीं। फिल्म को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज़ किया गया है।


दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ मौक़ा मिलते ही क्वालिटी टाइम बिताते नज़र आते हैं। दिशा, टाइगर के परिवार में भी काफी घुली-मिली हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم