अपने जन्मदिन पर हमेशा याद करे यह काम, जिंदगी बनेगी सफल !


आजकल लोग अपने बच्चो का जन्मदिन बड़े हर्षोउल्लास से बनाते है लेकिन क्या आप जानते है कि जन्म दिवस के दिन आप अनजाने में कुछ ऐसे कार्य कर जाते है जिसके कारण आपको सम्पूर्ण वर्ष परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताते है कि जिस दिन आपका जन्मदिवस हो उस दिन आपको इन कामो को करने से बचना चाहिए...

अक्सर ऐसा होता है कि आप अपने जन्मदिवस पर अपने घर के बड़े सदस्यों को भूल जाते है। उनका आशीर्वाद लिए बिना ही अपना जन्म दिवस मनाते है. ऐसा करना उचित नहीं होता है।

आपको अपने जन्म दिन पर प्रातः उठकर स्नान करने के पश्चात अपने ईश्वर को याद करना न भूलें इनके आशीर्वाद से आपका सम्पूर्ण वर्ष मंगलमय होगा।

आप अपने जन्म दिन पर किसी जीव की हत्या न करें क्योंकि यह दिन आपकी ख़ुशी का दिन होता है जिसे किसी जीव की हत्या करके दूषित नहीं करना चाहिए। आप अपने जन्म दिन पर किसी प्रकार के मांसाहार का सेवन न करें क्योकि इससे जीव की हत्या होती है और इसका पाप आपके सिर आता है।

Post a Comment

أحدث أقدم