सूर्य की प्रचंड किरणें प्रदेश की धरा पर आग उगल रही है। आधा मई निकलने के बाद गर्मी का असर अब तेज हो गया है। पिछले 3 दिन से प्रदेश में लू का अलर्ट है और पारा लगातार बढ़ रहा है। जिसने जनजीवन बेहाल कर दिया है। प्रदेश में दूसरे दिन भी अधिकतम पारा 46.6 डिग्री रहा। चूरू और झुंझुनूं जिले में अधिकतम पारा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। पारा 5 शहरों में 45 और 20 शहरों में 41 से अधिक रहा।
मौसम विभाग ने रविवार से 27 मई तक 10 जिलों में भीषण उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी है, जबकि 13 जिलों में सामान्य लू का अलर्ट जारी किया है राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। जिसके रविवार को 44 डिग्री तक तापमान पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
इन जिलों में भीषण उष्ण लहर
जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा, बूंदी, झुंझुनू, सवाई माधोपुर।
यहां सामान्य लू की चेतावनी
नागौर, जोधपुर, जालौर, अलवर, पाली, बारां, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, सीकर।




एक टिप्पणी भेजें