राजस्थान में कोरोना वायरस के एक साथ 248 नए मामले सामने आए


राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 248 नए पॉजिटिव सामने आए जबकि 7 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। जोधपुर, नागौर व जयपुर में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव नए मामलों की संख्या ज्यादा रही। राजस्थान में आए प्रवासियों में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव आ रहा है। अब तक 1478 प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव आया है।


जानकारी के अनुसार हर रोज कोरोना नए जिले को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। शनिवार को जोधपुर, नागौर व जयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा भीलवाड़ा में भी नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उदयपुर में भी लगातार नए पॉजिटिव सामने आ रहे हैं।


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अजमेर में 6, अलवर में 5, बांसवाड़ा में 1, बाड़मेर में 6, भरतपुर में 1, भीलवाड़ा में 12, बीकानेर में 3, चित्तौड़गढ़ में 1, चूरू में 4, धौलपुर में 2, डूंगरपुर में 12, जयपुर में 22, जालौर में 13, झालावाड़ में 7, झुंझुनूं में 8, जोधपुर में 26, कोटा में 14, नागौर में 40, पाली में 23, राजसमंद में 19, सीकर में 2, सिरोही में 4, टोंक में 3 व उदयपुर में 14 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए।

Post a Comment

और नया पुराने