राजस्थान में कोरोना के 251 नए मामले, 7 की मौत


प्रदेश में कोरोना के नए पॉजिटिव व कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 251 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए तथा 7 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज झालावाड़, जोधपुर व पाली में सामने आए। गुरुवार को आए पॉजिटिव मरीजों में 35 प्रवासी शामिल हैं। पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा गुरुवार को 8 हजार को पार कर गया।


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों की तुलना में राजधानी जयपुर में कम मामले सामने आए है। उधर गुरुवार को भी झालावाड़ में ज्यादा कोरोना पॉजिटिव आए। झालावाड़ में 69, जयपुर में 7, अजमेर में 6, भरतपुर में 12, भीलवाड़ा में 1, बीकानेर में 7, बूंदी में 1, चूरू में 5, दौसा में 4, डूंगरपुर में 1, हनुमानगढ़ में 3, जालौर में 1, झुंझुनूं में 7, जोधपुर में 64, कोटा में 9, नागौर में 9, पाली में 32, सवाई माधोपुर में 1, सीकर में 10, सिरोही में 1 तथा दूसरे राज्य का 1 मरीज कोरोना पॉजिव सामने आए हैं।


जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में सात मौत दर्ज की गई। जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, दौसा, करौली व नागौर में 1-1 मरीज की कोरोना से मौत दर्ज की गई। इसके अलावा दूसरे राज्य से यहां आकर उपचार करा रहे एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत दर्ज की गई।

Post a Comment

أحدث أقدم