राशिफल 22 मई 2020 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष राशिफल : अपनी क्षमता को पहचानें और कार्य करें। आप कर सकते हैं, फिर भी रुके हुए हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। संतान सुख संभव है।

वृषभ राशिफल : आप क्यों दुसरे के मामलों में दखल देते हैं। अपने अधिकरियों से विवाद करना आप के लिए नुकसानदायक होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा। लोह व्यवसायियों के लिए समय मध्यम है।

मिथुन राशिफल : सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी कार्य में दुसरों को प्रवेश न दें। अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी।

कर्क राशिफल : आकस्मिक आए कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लए समय उपयुक्त है। पारिवारिक रीतिरिवाजों को करने के लिए धन लगेगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: मनमर्जी न करें, हालात को समझें फिर फैसले करें। संतान के व्यवहार पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी।

कन्या राशिफल : किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेंगे। राजीनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्ष पूर्ण है। धन का दुरूपयोग न करें। जीवनसाथी के साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा।

तुला राशिफल : व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आप को निचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे।

वृश्चिक राशिफल : समय अनुकूल है, जितना पैसा कमा सकते हैं कमा लो। आजीविका के साधनों में कमी आएगी। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी।

धनु राशिफल : समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हों रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा।

मकर राशिफल : जिन लोगों से आप ने वादा किया ता वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा। अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा। कान से संबंधित पीड़ा संभव है।

कुंभ राशिफल : राजनिति में आने का मन हो रहा है। जो भी करें, विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें। पारिवारिक जनों से मनमुटाव होगा। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें।

मीन राशिफल : समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। कोयला कपड़ा कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए समय उपयुक्त है।

Post a Comment

أحدث أقدم