राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 155 हो गयी है। जबकि अब तक अकेले जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 76 हो गया है। वहीं, जोधपुर में 17 और कोटा में 15 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इससे पहले शुक्रवार को 267 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें सर्वाधिक 30 केस पाली जिले से सामने आये. इसके अलावा अजमेर में 6, बांसवाड़ा में 9, बाड़मेर में 14, भरतपुर में 4 पॉजिटिव, भीलवाड़ा-7, बीकानेर चित्तौड़गढ़ में 1-1, चूरू-4, दौसा-2 पॉजिटिव, धौलपुर-8, डूंगरपुर-27, जयपुर-29, जैसलमेर-3, जालोर-6 पॉजिटिव, झुंझुनूं-6, जोधपुर-21, कोटा-20, नागौर-27, प्रतापगढ़-2 पॉजिटिव, राजसमंद-1, सीकर-8, सिरोही-18,उदयपुर- 12 पॉजिटिव, एक पॉजिटिव मरीज दूसरे राज्य का भी सामने आया।



एक टिप्पणी भेजें