क्रिकेटर से अमरेंद्र बाहुबली बना यह खतरनाक बल्लेबाज़, वीडियो हुआ तेजी से वायरल !


बॉलीवुड की सबसे बिग प्रोजेक्ट की फिल्म बाहुबली ने दुनियाभर में तहलका मचाकर रख दिया था। और इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करोड़ो रुपयों की कमाई की थी। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने अब भारत के सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट लोकप्रिय फिल्म 'बाहुबली' के अमरेंद्र बाहुबली का रूप धरा हैं।

इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका हैं। डेविड ने बाहुबली के अंदाज में सिर पर मुकुट भी पहन रखा हैं। इसमें वह बहुत ही क्यूट लग रहे हैंl  डेविड इस वीडियो में अपने अंदर के योद्धा को बाहर लाते हुए नजर आ रहे हैं।


डेविड ने इस वीडियो से अपने प्रशंसकों का जमकर मनोरंजन कियाl वह प्रभास के डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने प्रभास की तरह ही ड्रेस पहन रखी हैं। वह अपनी बेटी के के साथ वीडियो में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने एक बाघ का रूप धारण किया हैं।

क्लिप को शेयर करते हुए डेविड ने अपने प्रशंसकों और सोशल मीडिया फॉलोअर से पूछा, 'फिल्म का अनुमान लगाएं !!' उनके भारतीय प्रशंसकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना की। वहीं कुछ ने कहा कि 'तेलुगू फिल्म उद्योग को अपना बड़ा एक्टर मिल गया है।' 

Post a Comment

أحدث أقدم