विराट कोहली ने कहा, इस वजह से बना मैं सबसे बेस्ट खिलाडी


विराट कोहली वर्तमान समय के सबसे अच्छे खिलाडी है जो तीनो फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करते है। लेकिन कहते है न की एक अच्छा खिलाडी बनने के लिए कई काम करने पड़ते है। हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक का सबसे खराब दौर इंग्लैंड टूर बताया है। 2014 में हुए उस दौरे के बारे में उन्होंने पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन के साथ इन्स्टाग्राम पर हुई लाइव चैट के दौरान बताई। कोहली ने कहा कि मुझे सुबह ऐसा महसूस होता था कि रन नहीं बनेंगे और मैं आउट हो जाऊँगा।


इस खराब दौर के बाद मैंने ऐसे विचार अपने मन में नहीं आने दिए। मैंने यही सोचा कि मुझे अपने लिए रन बनाने हैं। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को फेवरेट प्रारूप बताया और कहा कि यह जीवन का प्रदर्शन है तथा इस प्रारूप के कारण मैं बेहतर इन्सान बना हूँ।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अब तक आईपीएल में खिताब नहीं मिलने के बारे में कोहली ने कहा कि बड़े खिलाड़ी टीम में होते हैं तो सबकी नजरें उसी टीम पर होती है। ऐसा नहीं है कि हमने अच्छा खेला नहीं।

तीन बार फाइनल और तीन बार सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के बाद भी हम खिताबी जीत प्राप्त नहीं कर पाए। जब तक आप टूर्नामेंट नहीं जीतते, नजरें आप पर होती है।

Post a Comment

أحدث أقدم