इस वजह से आज भी कुंवारे है सलमान खान, वजह है बहुत ख़ास


सलमान खान अपने परिवार से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उसके लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। इस प्यार के आगे उनका किसी और से प्यार कहीं नहीं टिक पाता।'सलमान भाई अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनका प्यार निस्वार्थ है।

कई बार वह शादी करने के करीब थे, लेकिन हर बार वह दूसरे व्यक्ति को अपने परिवार से ज्यादा महत्व देने में असफल रहे। सलमान को लगता है कि पार्टनर से कमिट करना और फिर उसे अपना शत-प्रतिशत न दे पाना उसके साथ गलत होगा। यही वजह है कि वह अभी तक सिंगल हैं।'

'परिवार सलमान के लिए सबसे ज्यादा अहम है। सलमान सोमी अली से शादी करने के करीब थे और संगीता बिजलानी के साथ तो उनकी शादी के कार्ड तक छप गए थे। साल 2000 की शुरुआत में वह एक और ऐक्ट्रेस से शादी करने वाले थे, वहीं कटरीना कैफ भी खान फैमिली का हिस्सा बनने वाली थीं। हालांकि हर बार उनका यह डर कि उनका साथी उनका अपने परिवार के प्रति इतने प्यार को समझ नहीं पाएगा, उन्हें शादी करने से रोक देता है।'

इंटरनेट पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ ऐसी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जो उनके डेटिंग के दिनों की बताई जा रही है। इस तस्वीर में ऐश सलमान के साथ रिलैक्स होकर बैठी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में चाय की कप है।

यह तस्वीर भी उन दिनों की बताई जा है, जब ऐश्वर्या और सलमान की नजदीकियों के काफी चर्चे थे। आगे पढ़िए, कब क्यों ऐश ने लिया सलमान से अलग होने का फैसला।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और ऐश्वर्या में अफेयर 1997 में शुरू हुआ और तब सलमान पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सोमी अली को भी डेट कर रहे थे। कहते हैं कि सोमी को जब सलमान की लाइफ में ऐश्वर्या की एंट्री का पता चला, तब वह उनसे अलग हो गईं।

कहा जाता है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश सीरियस रिलेशनशिप में थे।रिपोर्ट्स की मानें तो उनका रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ा कि दोनों के बीच प्रॉब्लम शुरू हो गई। बताया जाता है कि अपने रिश्ते पर सलमान के शक की वजह इनके बीच प्रॉब्लम शुरू हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन सलमान फिल्म 'चलते चलते' के सेट पर पहुंचे, जहां वह शूटिंग कर रही थीं। सूत्र के मुताबिक, नशे में डूबे सलमान ने ऐश को जबरन उनके साथ चलने को कहा। इसे लेकर काफी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई और कहा जाता है कि इसी घटना के बाद शाहरुख ने इस फिल्म में ऐश की जगह रानी मुखर्जी को लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم