भूलकर भी पार्टनर से ना पूछे ये सवाल, वरना टूट जायेगा उसका दिल !!


अक्सर पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में एक दूसरे के साथ कई पर्स्नल बाते शेयर करते है। और लड़के और लड़किया प्यार में पड़ते ही एक दूसरे के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते है। ऐसे में अगर हम लड़कियों की बात करें तो आपको बताते हैं कुछ ऐसे प्रश्न जो कुंवारी महिला कभी नहीं सुनना चाहती। और भूलकर भी लड़कियों से ऐसे सवाल कभी न पूछे ....   


क्या आपका कोई बॉयफ्रेंड है - यह एक सामान्य प्रश्न है जो 30 पार की महिलाओं से अक्सर पूछा जाता है। किसी भी बातचीत में ऐसा प्रश्न आ सकता है। यह सबसे सामान्य प्रश्न है जो अविवाहित महिला कभी नहीं सुनना चाहती।


लड़की के भूतकाल के बारे में - हालांकि, एक पुरुष किसी महिला द्वारा उसके अतीत के बारे में जानना पसंद करते हैं, लेकिन जब ऐसा ज़्यादा होता है तो शायद कोई भी पुरुष ना करे। यदि किसी महिला से उसके पुराने पुरुष साथी के बारे में पूछा जाये तो वह इस टॉपिक पर ज़्यादा बात करना पसंद नहीं करेगी।

क्या आप ज़्यादा मीन मेख निकालती हैं - क्या आप दूसरों की कमियाँ ढूंढती हैं? यह प्रश्न कोई महिला नहीं सुनना चाहती। हर महिला का पुरुष साथी के बारे में अलग-अलग विचार होता है, यह सब उस महिला पर निर्भर करता है। इसलिए इसके आधार पर आप निर्णय नहीं ले सकते हैं।

क्या आपको दूसरी लड़की आकर्षक लगती है - ये ऐसा प्रश्न है जो कोई पुरुष नहीं सुनना चाहता। पुरुष हमेशा सुंदरता की तारीफ करते हैं फिर चाहे वह महिला उसकी साथी हो या कोई और। किसी पुरुष ने किसी महिला की सुंदरता पर हल्का सा कमेन्ट किया है इस आधार पर उससे झगड़ा करना गलत है। साथ ही उससे ऐसा प्रश्न ना पूछें।

दोस्त और प्यार में कौन सबसे ज्यादा अच्छा है - मुझे या अपने दोस्तों को? एक पुरुष जितना समय अपनी पत्नी या फ्रेंड के साथ बिताते हैं उतना ही अपने दोस्तों के साथ बिताना पसंद करते हैं। उससे ऐसा प्रश्न पूछना कतई सही नहीं है। एक पुरुष कभी भी ऐसा प्रश्न नहीं सुनना चाहता।

तुम्हारा शादी करने का विचार कब है - यह एक ऐसा प्रश्न है जो कोई भी अविवाहित लड़की नहीं सुनना चाहती। यदि कोई लड़की किसी के साथ डेटिंग कर रही है तो वो शायद आपका प्रश्न सुनकर खुश हो। लेकिन फिर भी यह प्रश्न पूछना सही नहीं है। 

Post a Comment

और नया पुराने