यह है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत जानकर हो जायेंगे पागल


आमतौर पर सब्जी खरीदते समय उसका भाव पूछते है और थोडासा भी ज्यादा भाव होने पर आपके कान खड़े हो जाते है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी सब्जी है, जिसकी कीमत ही इतनी है कि बड़े से बड़े अमीर भी उसे खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे। इस सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलो है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से यह करीब 82 हजार रुपये प्रति किलो पड़ता है। तो चलिए इसकी विशेषताओं के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं...


इस सब्जी का नाम है 'हॉप शूट्स' और इसका जो फूल होता है, उसे 'हॉप कोन्स' कहते हैं। दरअसल, इसके फूल का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है जबकि बाकी टहनियों को खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। महंगी होने की वजह से शायद ही यह सब्जी किसी बाजार या स्टोर में दिखती हो।


'हॉप शूट्स' औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसीलिए इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता है। दांत के दर्द में यह काफी कारगर होता है। इसके अलावा टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसमें एंटीबायॉटिक के गुण पाए जाते हैं। 

'हॉप शूट्स' को लोग कच्चा भी खाते हैं। हालांकि यह काफी कड़वा होता है। इसकी टहनियों का इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। इसका अचार भी बनाया जा सकता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है। 

Post a Comment

और नया पुराने