बॉलीवुड की सनसनी एक्ट्रेस और डांस की मास्टर नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह खुद अपने लेटेस्ट फोटो और डांस वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर फॉओर्स की संख्या 12 मिलियन से अधिक है। नोरा फतेही का एक और डांस वीडियो सामने आया है। जिसमें उनका अलग की अंदाज देखने को मिला है। उनका ये डांस वीडियो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में वो 'ओ साकी-साकी' गाने पर डांस करती दिख रही हैं।नोरा वीडियो में दोनों हाथों में आग की लपटों वाला तार पकड़कर बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस डांस वीडियो को नोरा फतेही ने नहीं बल्कि उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। नोरा फतेही के फैन पेज द्वारा वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गय है, ''यह वास्तव में प्रतिभाशाली है इसमें कोई संदेह नहीं, देखो कैसे आग से खेल रही हैं'।' नोरा फतेही के इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और उनके इस डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



إرسال تعليق