धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में लीड हीरो की भूमिका निभा सकता है यह सुपरस्टार


ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बेहतरीन हीरो में से एक है। जिन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे दी है। हाल  रिलीज हुई फिल्म वार ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। आपको बता दे की बॉलीवुड से मिली एक खबर के अनुसार फिल्म द बर्निंग ट्रेन का भी रीमेक बनाया जाएगा। हालांकि अभी तक इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के रीमेक की स्टार कास्ट के बारे में कोई खबरें नहीं आई थीं। बता दें कि फिल्म द बर्निंग ट्रेन में जीतेंद्र, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना ने काम किया था।


अब खबर है कि फिल्म के रीमेक में ऋतिक रोशन लीड रोल में काम करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, ऋतिक रोशन ने खुद आधिकारिक तौर पर इस फिल्म को लेकर ऐलान अभी नहीं किया है। फिलहाल कोरोना वायरस के साथ लड़ाई में पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है और सभी घरों के भीतर बंद हैं।



ऐसे में माना जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होते ही जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा इस फिल्म के रीमेक पर काम शुरू कर देंगे। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकी और जूनो फिल्म के रीमेक को लेकर मन बना चुके हैं और ऋतिक को तकरीबन फाइनल किया जा चुका है। बस लॉकडाउन के बाद उनके साथ ऑफिशियल घोषणा करना बाकी है। 

Post a Comment

أحدث أقدم