पिम्पल को दूर करके चेहरे को साफ़ करने के लिए लड़के करे यह काम


चेहरे में पिम्पल की खतरनाक समस्या से लड़के भी परेशान रहते है। और अगर इन पिम्पल्स के साथ छेड़छाड़ करने से यह समस्या थोड़ी गंभीर हो जाती है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो ये समस्या बड़ा रूप भी ले सकती है , इसलिए आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है कुछ फेस पैक जिन्हे लगाने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है , तो देर किस बात की है आइये जानते है इस बारे में .....


मुल्तानी मिट्टी - मुल्तानी मिट्टी पुरुषों की सख्त त्वचा के लिए भी लाभकारी होती है। यह मिट्टी बाजार में आपको बड़ी आसानी से मिल जाएगी। इसे पानी में दो मिनट तक भिगो कर रखने के बाद इसमें एक दो बूंद शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को आप चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि मुलतानी मिट्टी में एंटी एजिंग प्रभाव पाया जाता है, जो त्वचा को नुखारने के साथ-साथ बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी चेहरे से दूर करने में मदद करता है।


दूध और केसर - दूध और केसर के उपयोग के जरिए भी आप अपने चेहरे की रंगत को और भी जवां बना सकते हैं। दरअसल केसर और दूध में दोनों ही एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एक्ने का गुण पाया जाता है। ये चेहरे से मुहांसों को दूर करते हैं और चेहरे को और भी खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। दूध में केसर के पाउडर को भिगोकर करीब आधे घंटे तक रखें। उसके बाद इसे इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 5 मिनट बाद इसे धुल लें।

Post a Comment

أحدث أقدم