इस शक्श की वजह से जॉन सीना बने WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार


WWE के सबसे लोकप्रिय रेसलर जॉन सीना ने हाल ही WWE में अपनी सफलता का सबसे बड़ा राज़ खोला है।  जॉन सीना 16 बार चैम्पियन बन चुके है। लेकिन इसकी सफलता के पीछे एक बहुत ही बड़े शक्श का हाथ है। जी हां WWE आफ्टर द बेल के नवीनतम एपिसोड पर कोरी ग्रेव्स ने जॉन सीना से कई मुद्दों पर बात की। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने इस दौरान बताया कि कैसे उन्होंने कई सुपरस्टार्स के साथ मैच लड़ने के दौरान प्रो-रेसलिंग की कला को सीखा। साथ ही इस दौरान सीना ने उस मोमेंट को भी याद किया जब उन्होंने साउथ अफ्रीका में WWE हॉल ऑफ फेमर एडी गुरेरो के साथ समय बिताया था।


सीना ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के एक टेनिस कोर्ट में एडी गुरेरो के साथ मिलकर एक बेहतरीन मैच लड़ा था। आपको बता दें, यह मैच करीब 25 मिनट तक चला था और इस मैच के दौरान एडी ने जॉन सीना को कई बार निर्देश दिए थे। जब यह मैच खत्म हुआ तो सीना ने एडी से उन निर्देशों के बारे में पूछा तो एडी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह उनके साथ कई गुप्त बातें शेयर करेंगे।


"जब मैं एडी से मिला तो उन्होंने मुझे एक टेनिस कोर्ट में लड़ने का न्योता दिया। हमारा मैच करीब 25 मिनट तक चला और यह काफी शानदार मैच था। मैच के बाद जब मैने एडी से पूछा कि मैच के दौरान वह मुझे उस तरह के निर्देश क्यों दे रहे थे तो उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें कुछ गुप्त बातें बताऊंगा और इसके बाद उन्होंने मुझे बताया कि मुझे मैच के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।"

यह काफी शानदार है कि एडी ने कुछ ही मिनटों में सीना को रेसलिंग से जुड़ी इतनी सारी बातें सिखा दी। सीना ने इस इंटरव्यू के दौरान एडी के अलावा और भी कई महान सुपरस्टार्स के बारे में बात की जिन्होंने उनका इन-रिंग कौशल सुधारने में मदद की और यही कारण है कि जॉन सीना आज इतने बड़े सुपरस्टार बन पाए।

Post a Comment

أحدث أقدم