ये है साल 2019 में टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 खिलाडी


क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट टी 20 लोगो को काफी पसंद आ रहा है। और साल 2019 में कई सारे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए और इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने काफी बड़े-बड़े स्कोर बनाए। आज हम आपको बताने जा रहे है उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जिनका बल्ला साल 2019 में जमकर बोला है -

पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) -


आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। उन्होंने इस साल 20 मैचों में 41.55 की औसत 140.60 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 748 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक जड़े और उनका उच्चतम स्कोर 91 रन रहा।

केविन ओ ब्रायन (आयरलैंड) -


आयरलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन इस साल टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे। केविन ओ ब्रायन ने 2019 में 23 टी20 मैचों में 31.69 की औसत और 155.43 की शानदार स्ट्राइक रेट से 729 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया और 3 अर्धशतक लगाए। उनका उच्चतम स्कोर 124 रन रहा।

मैक्स ओ'डॉड (नीदरलैंड)


नीदरलैंड के इस खिलाड़ी ने साल 2019 में कुल 24 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले और 702 रन बनाए। डॉड ने इस दौरान 6 अर्धशतक लगाए और उनका उच्चतम स्कोर 69 रन रहा। इन 24 टी20 मुकाबलों के दौरान मैक्स ओ'डॉड ने 120.82 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और उनका औसत 29.25 का रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم