फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। हाल ही में उनकी न्यूयॉर्क में कॉलेज से कुछ नई तस्वीरें आई है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना की इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग हैं और वह इन फोटो को पसंद कर रही हैं।
तस्वीरों में सुहाना अपने साथी छात्रों के एक ग्रुप के साथ है। एक फोटो आउटडोर एक्टिविटी का हैंl जबकि एक फोटो तीन में से दो छात्र अपने हाथों में 'स्टार ऑफ द वीक' की एक तख्ती रखे हुए हैं। एक और तस्वीर है जो छात्रावास की क्रिसमस पार्टी की प्रतीत होती हैl एक और तस्वीर में सुहाना को फर्श पर बैठे हुए देखा जा सकता हैl सुहाना पिछले साल अगस्त से न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं।
उनकी मां गौरी खान ने नए कॉलेज में सुहाना के पहले दिन से एक वीडियो शेयर किया था, जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया। सुहाना ने इंग्लैंड जाने से पहले मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की हैl इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के आर्डिंगली कॉलेज में पढ़ाई की। उनके बड़े भाई आर्यन साउथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में फिल्म निर्माण का अध्ययन कर रहे हैं। पिछले साल नवंबर में सुहाना ने द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू नाम की एक लघु फिल्म में अभिनय किया था।
लघु फिल्म में सुहाना और रॉबिन गोंनेला मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन थियोडोर गिमेनो ने किया है। उनके प्रशंसक इससे काफी प्रभावित हुए। एक प्रशंसक ने लिखा, 'उनकी आँखों में जो अभिव्यक्ति और मासूमियत थी, उसने मेरा दिल छीन लिया। सुहाना ने इसे असाधारण बना दिया है। थियोडोर गिमेनो ने इसे अच्छी तरह से निर्देशित है। युवा कॉलेज गोइंग कपल की कहानी हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा था, 'खुद को इनकी प्रशंसा करने से नहीं रोक सकता थाl'



إرسال تعليق