इसी बीच उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर को साझा किया, जिसमें वह एक मल्टीकलर्ड बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में उर्वशी कैमरे की ओर पीछे मुड़कर खड़ी हैं और अपनी पीठ को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
अपने इस पोस्ट के कैप्शन में उर्वशी ने लिखा, “घर में रहकर मुझे बोरियत महसूस हो रही है। एक बार फिर से उर्वशी का यह ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सभी जमकर लाइक व कमेंट्स कर रहे हैं।
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब उर्वशी ने अपनी ऐसी किसी तस्वीर को साझा किया है बल्कि वह अकसर ही अपनी तमाम तस्वीरें अपने प्रशंसकों संग शेयर करती हैं।
उर्वशी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कुछ दिनों पहले उनका सॉन्ग 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ। इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इससे पहले उर्वशी फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं।





إرسال تعليق