पिछले दिनों एक बातचीत में एसजीपीजीआईएमएस के डायरेक्टर डॉ. आर के धीमान ने कहा था, "कनिका की हालत में सुधार हो रहा है और वे खाना भी समय पर खा रही हैं।" डॉ. ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर आ रहीं कनिका की गिरती सेहत की खबरें निराधार हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि जब तक उनके लगातार दो कोरोनावायरस टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाते, तब तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाएगी।
सोमवार को सिंगर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत के बारे में अपडेट दिया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, "मेरी चिंता करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं। उम्मीद है कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आएगा। घर जाने, अपने बच्चों और परिवार से मिलने का इंतजार कर रही हूं। उनकी बहुत याद आ रही है।"



إرسال تعليق