भारतीय महिला क्रिकेट ने टी 20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचकर देश का नाम रोशन किया था। और खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया था। आजकल की महिलाए पुरुषो से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। फिर चाहे वह खेल का ही क्षेत्र क्यों ना हो। स्मृति मंधाना जैसी महिला क्रिकेटरों ने इसे सच भी कर दिखाया है।
दरअसल, आज ट्विटर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बातचीत की, इस दौरान उनसे एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि क्या आप सिंगल है? इसके जवाब में स्मृति मंधाना ने लिखा, “Ammm…Idk” इससे स्मृति मंधाना का अर्थ I don’t know का था, जिसे हिंदी के शब्दों में कहे, तो मुझे पता नहीं।
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 2019 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। युवा खिलाड़ी लगातार टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर हैं।आंकड़ों पर गौर करें, तो मंधाना ने 51 वनडे मैच में 43.08 के औसत और 4 शतक 17 अर्धशतक की मदद से 2025 रन बनाए हैं।वहीं 75 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25.23 के औसत और 12 अर्धशतकों की मदद से 1716 रन बनाए हैं।



एक टिप्पणी भेजें