एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के इतने मामले एक साथ पहली बार सामने आए हैं। इसी के साथ अब तक प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 260 हो गई। जयपुर में अब प्रदेश के सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले हो गए हैं। कुछ दिन पूर्व रामगंज क्षेत्र से कई लोगों को संदिग्ध मानते हुए निम्स और आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनमें कुछ लोग तबलीकी जमात के थे तथा कुछ लोग पूर्व में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क वाले थे। रविवार को इनमें से 39 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। सभी पॉजिटिव मरीजों का निम्स में उपचार चल रहा है।
प्रदेश के अंदर अजमेर में पांच, अलवर में पांच, बांसवाड़ा में दो, भरतपुर में पांच, भीलवाड़ा में 27, बीकानेर में चार, चुरु में 10, दौसा में तीन,धौलपुर में एक, डूंगरपुर में तीन, जयपुर में 92, झुंझुनूं में 19, जोधपुर में 17, करौली में एक, पाली में एक, सीकर में एक, टोंक में 18, उदयपुर में चार, प्रतापगढ़ में दो और नागौर में एक कोरोना पोजिटिव है।
रविवार देर रात प्रदेश के विभिन्न जिलों से 7 और पॉजिटिव रिपोर्ट आने की खबर है। इसके साथ ही अब राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 260 हो गई है।




إرسال تعليق