बता दें आज सुबह 12 नए पॉजिटिव मरीजों में से 8 पॉजिटिव मरीज तबलीगी जमात से आए हुए है ।प्रदेशभर में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 191 हो गया है जबकि प्रदेशभर में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई।
प्रदेशभर में अब-तक 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है । इससे पहले भीलवाड़ा के दो जबकि अलवर में एक बुजुर्ग की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की और से आई रिपोर्ट के अनुसार ये महिला विकलांग और पहले से वेंटीलेटर पर थी । आज सुबह 6 बजे इसकी मौत हुई।



إرسال تعليق