कोरोना की वजह से स्पोर्ट्स की कई लीग बंद हो चुकी है लेकिन WWE में हो रही इस हफ्ते एक चौकाने वाली घटना सामने आयी है। रिडिक मॉस कई दिन से WWE 24/7 चैंपियन बने हुए थे। लेकिन अब उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस बार कोई और नहीं बल्कि सभी के चहेते आर ट्रुथ नए 24/7 चैंपियन बन गए है। दरअसल रिडिक मॉस अपने पड़ोस में ही जॉगिंग के लिए निकले थे।
इस दौरान जब वो रनिंग कर रहे थे तो उन्होंने अपनी कमर में इस चैंंपियनशिप बेल्ट का लगाया था। वो सभी को दिखाते हुए चल रहे थे। जब वो रनिंग कर रहे थे तो एक कार उनके पास आकर रूकी और उसमें से रेफरी बाहर निकला। इस दौरान रिडिक रेफरी से बात करने लगे। मौका पाकर पीछे गाड़ी की डिग्गी से आर ट्रुथ निकले और उन्हें रिडिक को पिन कर के ये चैंंपियनशिप अपने नाम कर ली।
हालांकि जब कार से रेफरी बाहर निकला था तो रिडिक समझ गए थे कि कुछ ना कुछ उनके साथ होने वाला है। लेकिन रेफरी की वजह से उनका ध्यान भटक गया था। WWE कैमरा ने इस पूरे वीडियो को कैद किया और ट्विटर पर इसे डाल दिया।
पिछले 40 दिन से रिडिक मॉस 24/7 चैंपियन बने हुए थे। ये सबसे ज्यादा वक्त तक इस चैंपियनशिप को अपने पास रखने का रिकॉर्ड है। इससे पहले समीर सिंह के पास पिछले साल अक्टूबर में ये 18 दिन तक रही थी। समीर सिंह को भी आर ट्रुथ ने ही पिन किया था। ट्रुथ अब 36 बार 24/7 चैंपियन बन गए है।
ये रिकॉर्ड उनके पास ही है। पिछले कई हफ्तों से रॉ के एपिसोड मेंं इस चैंपियनशिप को डिफेंड किया जा रहा था। कई दिनों बाद रिंग के बाहर ये चैंपियनशिप नजर आई है। रिडिक मॉस ने रिंग में इस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।



إرسال تعليق