एक तरफ जहां कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरी दुनिया परेशान है और आपको बता दे की कोरोना वायरस का WWE पर भी प्रकोप दिख रहा है। इसी वायरस के चलते रेसलमेनिया को दो दिन का किया गया , साथ ही ये शो परफॉर्मेंस सेंटर में होगा और बिना दर्शकों के होने वाला है। अब रिपोर्ट आ रही है एक सुपरस्टार्स को कोरोना का संक्रमित माना जा रहा है और चैंपियनशिप मैच से बाहर कर दिया गया है।
रेसलिंग के दिग्गज जानकार डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि डैना ब्रूक मैच से बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि डैना ब्रूक ने खुद को क्वारंटाइन में रखा है। हालांकि उनका टेस्ट पॉजिटिव नहीं आया है लेकिन WWE किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहता है।
हां, डैन ब्रूक इस मैच में थी लेकिन अब वो इस मुकाबले से बाहर कर दी गई हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटाइन किया हुआ है। वो किसी भी कीमत पर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। जिसके चलते उन्हें मैच से हटाया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि बेली अपना टाइटल रेसलमेनिया में साशा बैंक्स,टमिना, लेसी इवांस, डैना ब्रूक और नेओमी के खिलाफ डिफेंड करने वाली थी,लेकिन अब डैना ब्रूक को हटाया गया है। WWE ने भी अपने ऑफिशियल रेसलमेनिया पेज पर से डैना ब्रूक का नाम हटा दिया है।

إرسال تعليق