IPL 2020: आईपीएल के इस सीजन में हिटमैंन तोड़ सकते है यह बड़ा रिकॉर्ड


आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा एक बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड इस सीजन में तोड़ सकते हैं। और आज हम आपको एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे है -

रोहित शर्मा एक सलामी बल्लेबाज हैं जो मैदान पर आते ही पहली गेंद से गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर देते हैं। टीम इंडिया में जितनी आसानी से छक्के रोहित लगाते हैं शायद ही कोई दूसरा भारतीय बल्लेबाज लगा पाता होगा।

इसी क़ाबलियत के चलते रोहित आईपीएल में केएल राहुल द्वारा लगाए गए 14 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। जो राहुल ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाई थी। आपको बता दें, रोहित आईपीएल में अब तक 36 अर्धशतक जमा चुके हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم