भारत में बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने उठाया ये बड़ा कदम


स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी ने भारत में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर एक ख़ास फरमान जारी  किया है।चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में एक लाख N95 मास्क बांटने का एलान किया है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन के मुताबिक ये सभी मास्क दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक जैसे राज्यों में बांटे जाएंगे। इसके अलावा कंपनी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स जैसे संस्थानों के डॉक्टर्स को स्पेशल सूट भी देगी।

कंपनी ने कहा है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर सरकार के आदेश को मानते हुए एमआई होम, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, वेयरहाउस, सर्विस सेंटर को लॉकडाउन किया गया है। सभी एमआई होम पर डिलवरी ऑन कॉल की सेवा शुरू की गई है जिसके जरिए शाओमी के फोन की डिलीवरी की जाएगी।

बता दें कि शाओमी ने आज ही यानी 23 मार्च को अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 9S लॉन्च किया है। रेडमी नोट 9एस की खासियतों की बात करें तो इसके बैक और फ्रंट पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है। Redmi Note 9S में चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم