1. इन चीजों पर कभी न रखें पैर
चाणक्य ने कभी भी अग्नि, गुरू, ब्राह्मण, गौ, कुमारी कन्या, वृद्ध और बालक पर पैर न लगाने को कहा है। इन्हें पैर से छूने से आप पर बदकिस्मती का पहाड़ टूट सकता है।
2. ब्राह्मणों के पास ज्ञान और स्त्री के पास होती है सुदंरता की शक्ति
ब्राह्मणों के ज्ञान का कभी भी अनादर नहीं करना चाहिए और स्त्री की सुदंरता का कभी उपहास नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से हम ईश्वर का निरादर करते हैं।
3. मत करें सुंदर लड़की से विवाह
लोग आज के समय में सबसे पहले किसी स्त्री की सुदंरता देखते हैं और 90% लोग सुदंरता देखकर ही विवाह करते हैं। लेकिन चाणक्य कहते हैं कि ऐसी स्त्री जो केवल सुदंर हो वो बुद्धिमान भी होगी, ऐसा नहीं कहा जा सकता है इसलिए शादी हमेशा अच्छे विचारों की कन्या से करें न कि सुंदर लड़की से।
4. इस काम को करने से मिलेगी हमेशा असफलता
किसी भी काम को बिना सोचे-समझे करने से असफलता ही आपके हाथ लगेगी। इसलिए किसी भी काम को करने से पहले एक बार मन में ‘क्यों, क्या, कैसे’ से जुड़े हुए सवाल स्वयंं से जरूर पूछें।
إرسال تعليق