आईपीएल 2020 के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है की आईपीएल 2020 होगा या नहीं। हम आपके लिए कुछ स्पेशल लेकर आये है। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई आज तक कभी भी प्लेऑफ खेलने से नहीं चूकी है।
हालांकि कुछ ऐसे बल्लेबाज भी हैं जो चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करने के अवसर ढूंढते हैं और इनके खिलाफ काफी रन भी बनाए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको ऐसे खिलाड़ि के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं:
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 23 पारियों में कोहली ने 37.35 के औसत और 124.08 के स्ट्राइक रेट से 747 रन बनाए हैं, जिसमें छह अर्द्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 57 चौके और 30 छक्के भी लगाए हैं।

إرسال تعليق