अजय देवगन अक्सर कॉमेडी और एक्शन फिल्मे करते है। और हाल ही में एक्टर अजय देवगन अपने फैन्स के लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं।अजय देवगन और इंद्र कुमार ने अगली कॉमेडी फिल्म का ऐलान किया है। इसका नाम ‘थैंक गॉड’ है। दरअसल, पिछले साल अजय देवगन और इंद्र कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके पूरे एक साल बाद दोनों ने फिर से हाथ मिलाया है।
इस फिल्म में अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में कई ऐसे लोग काम करने जा रहे हैं जो कॉमेडी में माहिर हैं।
बताया जा रहा है कि इंद्र कुमार इस फिल्म पर कई सालों से काम कर रहे थे। एक वेबसाइट से बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग 10 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी शूटिंग को टाल दिया गया है। अगर बात बनती है तो यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी।
इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट दिसंबर 2019 में की गई थी। इसमें टी-सीरीज और अजय देवगन पैसा लगाने वाले हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘टोटल धमाल’, ‘धमाल’ फिल्म की तीसरी सीरीज थी। इस फिल्म ने करीब 150 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किया था।

إرسال تعليق