जल्द से जल्द बदल लें Whatsapp की ये सेटिंग्स, नहीं तो हो सकता है हैक


वॉट्सऐप पर सिक्योरिटी को लेकर हमेशा डर बना रहता है। बढ़ती टेक्नोलॉजी के बीच वॉट्सऐप हैकिंग की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। हाल ही में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का फोन हैक होने की खबर सामने आई है। बता दें कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बेजोस का फोन हैक करवाया था। साल 2018 में यह वॉट्सऐप मैसेज मिलने के बाद उनका फोन हैक हो गया था। अगर आप अपने वॉट्सऐप की सिक्योरिटी को बढ़ाना चाहते हैं ते जल्द ही अपने फोन की सैटिंग में बदलाव कर लें। 


अगर आप इस हैकिंग से बचना चाहते हैं तो अपने फोन की सैटिंग को बदल लें। बता दें इस सैटिंग के जरिए आप अपने Whatsapp को ज्यादा सुरक्षित बना पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने फोन की सैटिंग को बदल सकते हैं।


सबसे पहले आप अपने फोन का वॉट्सऐप ओपन करना होगा। इसके बाद में आपको सैटिंग पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको अकाउंट का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको टू-स्टेप वेरिफिकेशन
टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर क्लिक करके आपको इनेबिल करना होगा। यहां से आप 6 डिजिट का एक पिन क्रिएट कर सकते हैं। इस पिन को क्रिएट करने के बाद आपका वॉट्सऐप ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। पिन के बाद आपको किसी भी नए फोन में वॉट्सऐप की सेटिंग करते हुए इस पिन की जरूरत होगी।


टू-स्टेप वेरिफिकेशन कोड के ज़रिए पिन क्रिएट करने के बाद आपके पास ईमेल एड्रेस लिंक करने का ऑप्शन होगा। अगर आप कभी अपना पिन भूल जाते हैं तो वॉट्सअप आपके मेल पर वेरिफिकेशन लिंक भेज सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم