एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है। ब्लैक ड्रेस में टीना दत्ता का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है। फैंस उनके पोज और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे।
इस फोटोशूट में टीना दत्ता का ग्लैमरस और हॉट अवतार दिखाई दे रहा है। टीना इन तस्वीरों में पेड़ के पास अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए टीना ने लिखा- प्रकृति में कुछ भी परफेक्ट नहीं होता और सबकुछ परफेक्ट होता है। पेड़ों को अजीब तरह से मोड़ा जा सकता है लेकिन फिर भी वो खूबसूरत ही लगते हैं।
टीना दत्ता के फैंस उनके फोटोशूट लोकेशन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस लिख रहे हैं कि आपने अपनी खूबसूरती और अदाओं से इस सूखे पेड़ वाले बैकग्राउंड को भी हरा-भरा कर दिया है।
बता दें कि टीना ने कलर्स टीवी के हिट शो उतरन में इच्छा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। उतरन में टीना के साथ रश्मि देसाई ने भी काम किया था।






إرسال تعليق