इसके बाद से वह अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट रहती है। 'ऐ दिल है मुश्किल' एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं।
उन्होंने यह फोटोशूट गार्जिया मैग्जीन के लिए शूट करवाया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस से लेकर तमाम बी-टाउन सेलिब्रिटी भी रिएक्शन दे रहे हैं।
तस्वीर में अनुष्का की आंखें नीली नजर आ रही हैं। उनकी आंखों की खूबसूरती देख कोहली के फैंस कमेंट कर रहे हैं विरुस्का ने घायल कर दिया।
वीजे बानी, जरीन खान और अर्जुन कपूर जैसे तमाम सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। बानी ने अनुष्का की तस्वीर पर Haysus लिखा है अब फैंस उनसे इसका अर्थ पूछ रहे हैं।
बात अगर अनुष्का के वर्क फ्रंट की करें तो फिलहाल उन्हें लेकर किसी फिल्मी प्रोजेक्ट की कोई खबर नहीं है। तस्वीरों के अलावा अनुष्का पति कोहली को चियर करने को लेकर भी चर्चा में रहती है।






إرسال تعليق