टेलर
अपनी कीमती ड्रेस को लेकर महिलाएं हमेशा फिक्रमंद रहती हैं। इसीलिए महिलाओं को मजबूरी में टेलर की सुननी पड़ती हैं। क्योंकि अगर वो टेलर की कही हुई बात ध्यान से नहीं सुनेंगी या फिर उनके कहे अनुसार डिजाइन पर राजी नहीं होंगी तो उनकी कीमती ड्रेस खराब हो सकती हैं।
फोटोग्राफर
महिलाएं अपनी तस्वीर को लेकर हमेशा सतर्क रहती हैं। ऐसे में कैमरामैन की दी गई सभी हिदायतों और बेहतरीन तस्वीर के लिए उनके द्वारा दिए गए हर निर्देश को फॉलो करती हैं। अगर फोटो खराब हो जाएं तो वह चिढ़ जाती हैं। इसलिए भी वो कैमरामैन की सुनती हैं और उनकी बात मानती हैं।
ब्यूटीशियन
अब अगर महिलाओं को खूबसूरत दिखना हो तो ब्यूटीशियन की कोई भी बात वो टाल नहीं सकती हैं। खासतौर पर वो महिलाएं जो अपनी सुंदरता को लेकर ज्यादा चिंतित रहती हैं। अगर ब्यूटीशियन की सलाह ना मानी जाए तो उनका खूबसूरत सा चेहरा खराब हो सकता है। इसलिए महिलाएं अपने ब्यूटीशियन की हर बात मानती हैं। उन्हें कभी अनसुना नहीं करती हैं।





إرسال تعليق