खाना खाते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, ग्रंथों में बताएं गए हैं कुछ नियम


भोजन हमारे दैनिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्योंकि इससे हमारे शरीर को बल मिलता है। हमारे धर्म ग्रंथों में दैनिक जीवन से जुड़े हर काम के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसे ही कुछ नियम भविष्य पुराण में भी मिलते हैं, जो भोजन से संबंधित हैं। आज हम आपको भोजन से जुड़े उन्हीं नियमों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं..

1. पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से आयु व पश्चिमी की ओर मुख करके भोजन करने से धन लाभ होता है।


2. उत्तर की ओर मुख करके भोजन करने से सम्मान व दक्षिण की ओर मुख करके भोजन करने से प्रसिद्धि मिलती है।

3. एक बार बैठकर पेट भर भोजन करना चाहिए। भोजन के बीच-बीच में उठकर जाने से धन का नाश हो जाता है।

4. छोड़े हुए भोजन को दोबारा नहीं खाना चाहिए, इससे उम्र कम होती है। अधिक भोजन भी नहीं करना चाहिए।


5. कभी किसी को झूठा भोजन खाने के लिए नहीं देना चाहिए और न ही किसी का झूठा भोजन खाना चाहिए।

6. झूठे मुंह कहीं जाना नहीं चाहिए। यानी जब भी कुछ खाएं तो उसके बाद थोड़ा पानी जरूर पीना चाहिए।

7. भोजन आनन्द पूर्वक करना चाहिए। भोजन में कुछ कमी रह गई हो तो भी उसकी बुराई नहीं करनी चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم