वैदिक ज्योतिष के मुताबिक मेष और वृश्चिक राशि के जातक अगर काला धागा पहनते हैं तो उनके जीवन में परेशानियां आने के आसार रहते हैं। व्यक्ति निर्णय लेने में असहजता महसूस करता है। काला धागा से इन राशि वालों के मन में बेचैनी का भाव रहता है। यह इनके जीवन में असफलता का कारण भी बन सकता है। इसलिए इन राशि के जातकों को कभी भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए।
काला धागा न केवल बुरी नज़र से बचाता है, बल्कि यह शनि ग्रह को भी मजबूत करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में ऐसी 2 राशियां हैं जिनके लिए काला धागा अनुकूल नहीं माना जाता है। इन दो राशियों में एक राशि मेष है तो दूसरी वृश्चिक है। दरअसल, इन दोनों ही राशियों का अधिपति मंगल है और मंगल को काला रंग पसंद नहीं है। मंगल ग्रह को लाल रंग प्रिय है। इसका रंग भी लाल है। यह सेना, भूमि, युद्ध और सैन्य शक्ति का कारक है।
वहीं तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए काला धागा बहुत ही शुभ होता है। तुला शनि की उच्च राशि है। वहीं मकर और कुंभ राशि का मालिक शनि है। इन राशि के जातकों को काला धागा पहनने से रोजगार में तरक्की मिलती है। काले धागे को धारण करने से इनके जीवन से दरिद्रता दूर जाती है।




إرسال تعليق