प्रपोज़ डे पर ये गलतियां की तो जवाब मिलेगा 'ना' !

समय आ गया है कि आप अपने प्यार का इज़हार करें। बेशक, आपको अपनी मनपसंद लड़की या लड़के को प्रपोज़ करने के लिए आपको किसी खास दिन की ज़रूरत नहीं है, लेकिन अगर आप उसे प्रपोज़ डे पर प्रपोज़ करने की सोच रहे हैं, तो इन गलतियां से बचें। और अगर आप उन लोगों मे से हैं जिनका जन्म 1980 के दशक में हुआ है यानि आप एक मिलेनियल हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें!


1. अगर आप 1980 के दशक में पैदा हुए होते, तो आप शायद जानते हैं कि आपके लिए फ़ोन को ना छूना कितना मुश्किल है। लेकिन अगर आप आज अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करने का प्लान बना रहे हैं, तो उन्हें फोन पर प्रपोज़ ना करें। शायद आप अपने बच्चों को बताना नहीं चाहेंगे कि मैंने तुम्हारी मां को व्हाट्सएप पर प्रपोज़ किया था। किसी चीज़ को पाने के लिए कुछ मेहनत करें और खुद जाकर प्रपोज़ करना ही बेहतर होता है।


2. प्रपोज़ करने के लिए फ़िल्मी स्टाइल में ट्रैफिक रोककर बीच सड़क लड़की को अंगूठी देने या फ्लैश मॉब जैसे काम ना करें। अपनी कोशिश और उत्साह को लिमिट में रखें। सबसे अहम बात यह है कि अगर आप उस लड़की को अच्छी तरह नहीं समझ पाएं हैं और आपको नहीं पता कि इतना फ़िल्मी प्रपोज़ल देखकर वो कैसी प्रतिक्रिया देगी तो बेकार की कोशिशें ना करें।


3. अगर वह आपके प्रस्ताव पर कुछ ना कहे या ना बोले, तो यह स्वाभाविक है कि आपको इसका कारण जानना चाहिए। बस उसके जवाब को सामान्य तरीके से लें और जाने दो। ज़्यादातर मिलेनियल्स को ना सुनना पसंद नहीं आता, लेकिन यहां बात इंसानी भावनाओं की है इसीलिए इस बारे में ज़बरदस्ती ना करें। ना सुनने के लिए तैयार रहें।


4. जैसे ही आपको समझ में आता है कि आप सचमुच में उसी लड़की को प्रपोज़ करना चाहते हैं, आपकी भावनाओं को क़बूल करना बेहतर होगा। किसी को अपने दिल का हाल बताने का कोई खास दिन या मौका नहीं होता, जब लगे कि अब मुझे बता देना चाहिए तब अपने दिल से डर निकालकर उसे प्रपोज़ कर दें।


5. हम समझ सकते हैं कि आप अपने बेस्ट फ्रेंड से इस बारे में बात करने और इस पूरी स्थिति के बारे में राय-मशविरा करना चाहेंगे। लेकिन लड़की ना कहे या हां, उसका जवाब आपको मिलेगा और आपको उस जवाब को अपनी ज़िंदगी से जोड़ना होगा। इसीलिए, खुद से पूछें कि क्या आप सचमुच लोगों को इस मामले में शामिल करना चाहेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم