1. इस मामले में लड़कियां कपड़ों को लेकर बहुत परेशान रहती हैं। उनके दिमाग में ये तमाम सवाल आते हैं -डेनिम ठीक रहेगा या कैजुअल? मूवी देखने जाने के लिए कौन सी ड्रेस सही रहेगी? लेकिन अगर डिनर के लिए जाएंगे, तो उसके लिए स्कर्ट कैसा रहेगा? वो क्या कहेगा? मुझे शॉपिंग करने जाना चाहिए।
2. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने क्या पहना है। आप आर्म्स और लेग्स शेव कर सकती हैं। लेकिन क्या नीचे शेव कराने की जरूरत है? बेशक पहली डेट में सेक्स संभव नहीं है लेकिन अगर ऐसा कुछ हो गया तो? बेहतर है पहले से ही तैयार रहें।
3. कई लड़कियां डेट पर जाने से पहले अपने नेल्स को लेकर भी परेशान रहती हैं। उन्हें इस बात का डर होता है कि कहीं उनके भद्दे नेल्स की वजह से काम न बिगड़ जाए। डेट पर जाने से पहले क्यों ना नेल्स को अट्रैक्टिव बना लिए जाए?
4. लेकिन डेट के लिए तो स्नीकर्स सही होते हैं? क्या होगा अगर लड़का थोड़ा लंबा होगा? मैं उसके सामने बौना नहीं दिखना चाहती हूं। लेकिन अगर वो छोटा होगा? हील्स पहनकर मैं सही तरह नहीं चल पाती हूं। क्या मुझे कोई अच्छे से स्नीकर्स ही पहनने चाहिए?
5. यह स्पष्ट है कि मैं वैसा मेकअप नहीं कर सकती जैसा सब करते हैं लेकिन केवल लिपबाम लगाकर भी नहीं जा सकती। काश मैंने ऐसे मेकअप टूटॉरिअल देखे होते जिसमें बताया जाता है कि आप मेकअप करके भी बिना मेकअप जैसे दिखते हैं।
6. हेयरस्टाइल को लेकर लड़कियां बहुत सतर्क रहती हैं। जाहिर है पहली डेट पर आप बालों को बांधकर जाना तो पसंद नहीं करेंगी।
ब्रांड- लड़कियां ब्रांड को लेकर भी बहुत ज्यादा सतर्क रहती हैं। किस ब्रांड का बैग होना चाहिए, किस ब्रांड की घड़ी हो और कौन सा परफ्यूम सही रहेगा? यह तमाम सवाल दिमाग में घूमते हैं।




إرسال تعليق