शहनाज गिल के नाम ही होगी Bigg Boss 13 की ट्रॉफी!


बिग बॉस 13 के घर में खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताने वाली पंजाबी सिंगर और अदाकारा शहनाज गिल इस वक्त घर की एक मजबूत दावेदार मानी जा रही है।


शहनाज गिल की जगह टॉप 5 में तो पक्की नजर आ ही रही है लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि वो ट्रॉफी अपने नाम कर ले जाएं। इसकी वजह हैं ये खास बातें जिनके चलते शहनाज गिल ने पूरे देश में अपना नाम किया है।


शहनाज गिल ने घर में खुद को एंटरटेनमेंट की क्वीन साबित कर दिया है। शहनाज हर सिचुएशन में लोगों का दिल जीतकर उन्हें हंसाने का दम रखती है। जिसकी वजह से वो घरवालों की भी चहेती बनी हुई है।


शहनाज गिल के इस बर्ताव की तो खुद बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी तारीफ कर चुके हैं। इसी के चलते शहनाज गिल सभी घरवालों की फेवरेट भी है। हिंदुस्तानी भाऊ से लेकर शेफाली बग्गा तक सभी की फेवरेट रही हैं शहनाज गिल।


सिद्धार्थ शुक्ला के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग का भी शहनाज का भरपूर फायदा मिला है और पंजाब की कटरीना कैफ को सिड के फैंस ने भी खूब सपोर्ट किया है।


शहनाज गिल लोगों का दिल जीता बेहद अच्छे से जानती हैं। घर के अलावा वो घर के बाहर दर्शकों को भी पसंद आ रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم