आखिर लड़कियों को क्यों लगता हैं डेटिंग से डर, जानिए 6 वजह!


यह कहा नहीं जा सकता कि डेटिंग हमेशा और सबके लिए आसान ही होगी। हर जान-पहचान का अंजाम खूबसूरत नहीं हो सकता। एक अनजान इंसान को समझने के लिए मेहनत करनी होती है। यहां तक तो सब ठीक है लेकिन किसी अनजान व्यक्ति के साथ कहीं डेट पर जाना खतरनाक भी हो सकता है। यह ब्लाइंड डेट भी हो सकती है। टिंडर जैसे मोबाइल ऍप्लिकेशन्स के चलते डेटिंग थोड़ी आसान हो गयी है। लेकिन यह तरीका सभी को पसंद नहीं आ सकता। इसलिए हमने की बात कुछ ऐसी ही लड़कियों से जिन्हें डेट पर जाने से डर लगता है। तो आखिर क्या हैं वो कारण जिनकी वजह से वो डेटिंग से कतराती हैं?

1.कहीं वह सनकी हुआ तो?
मैं उससे अभी-अभी मिली हूं और उसने मुझे अकेले मिलने के लिए बुलाया। वो मुझे कितना जानता है? कहीं उसका कुछ और मतलब तो नहीं? अगर वह मेरा पीछा करने लगा तो? अगर मैं उसे सीध-सीधे न बोल दूं तो कहीं ऐसा तो नहीं कि वो मुझे हैरान करने लगे। जी हां, ये तमाम सवाल घूमते हैं लड़कियों के दिल में। जिनकी वजह से वह किसी को डेट करने से डरती हैं।


2. मेरा ध्यान भटक सकता है।
जी हां, यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है हामी न भरने का। लड़कियां सोचती हैं कि, मेरा करियर है, पढ़ाई है। अगर मैं इसके साथ घुमने-फिरने गई तो पढ़ाई कब करूंगी।

3. अगर वह अपनी ही चलाने लगा तो?
क्या होगा अगर वह मेरी बातों को नज़रअंदाज कर अपनी सोच मुझपर थोपने लगे। हो सकता है कि वह मेरी लाइफ को कंट्रोल करने लगे। फिर मैं क्या करूंगी। ये तमाम बातें भी लड़कियों को डेटिंग के लिए हामी भरने से रोकती हैं। विशेषकर वो जिन्हें अपनी पर्सनल स्पेल पसंद है।

4. वह चालबाज़ भी तो हो सकता है।
अगर किसी व्यक्ति को अच्छी तरह जानते नहीं तो उसपर भरोसा भी नहीं कर सकती। नयी नयी मुलाकातों में सभी अच्छे से ही पेश आते हैं। हो सकता है कि वह अपने अच्छे व्यव्हार से मेरा भरोसा जीत ले और उसके बाद अपना अली रंग दिखा दे।


5. अगर उसने मुझे बदलने की कोशिश की तो?
अगर वह मेरे सोचने के तरीके और मेरी पसंद नापसंद को भी बदलना चाहे। मैं अपनी पहचान तो नहीं खो सकती ना।

6. अगर हमारा रिश्ता नहीं टिका तो?
हो सकता है कि किसी दिन अचानक वो कहे कि उसे मेरे साथ अब और नहीं रहना। वो चला जाए और मुझे उसे भूलने में दिक्कत हो। रिश्ते के भविष्य को लेकर भी कई लोग डेटिंग से बचते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم