दिल को बनाता है हेल्दी
भले ही प्याज़ खाना आपको पसंद नहीं। लेकिन, यह आपकी दिल की सेहत को सुधारता है। दरअसल, प्याज़ में मिलते हैं सल्फर कम्पाउंड्स जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को कम रखते हैं। प्याज़ में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं। जो, ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे नसों में प्लाक नहीं जमा होता और कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सिडेशन की प्रक्रिया को रोकते हैं। इन सभी प्रभावों से दिल को हेल्दी रखने में मदद होती है।
डायबिटीज़ करती है कंट्रोल
कुछ समय पहले प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि प्याज़ का सेवन टाइप 2 और टाइप 1, दोनों ही प्रकार की डायबिटीज़ में फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड ग्लूकोज़ लेवल कम रहता है। जिससे, डायबिटीज़ को नियंत्रण में रखने में मदद होती है।
इम्यूनिटी बढ़ती है
कमज़ोर इम्यूनिटी की वजह से लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। इसीलिए, प्याज़ का सेवन करना चाहिए। दरअसल, प्याज़ में विटामिन सी होता है। जो, इम्यूनिटी बढ़ाने वाला तत्व है। विटामिन सी एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट भी है जो, शरीर में सूजन और जलन जैसी परेशानियों को कम करता है। इसी तरह यह इंफेक्शन से भी बचाव करता है।
हेल्दी स्किन
एंटी-ऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा के कारण प्याज़ खाने से स्किन भी हेल्दी बनती है। इससे, झुर्रियों और चेहरे पर दिखने वाली उम्र की निशानियां कम हो जाती है। जिससे, स्किन ज़्यादा समय तक हेल्दी और जवां दिखती है।
सेक्सुअल हेल्थ
स्पर्म काउंड बढ़ाने और इंफर्टिलिटी जैसी सेक्सुअल हेल्थ प्रॉब्लम्स में प्याज़ के सेवन को फायदेमंद माना जाता है।



إرسال تعليق