रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय यूजर्स लगभग हर हफ्ते Alexa से बात करते हैं। यहां पर इसे ब्रिटेन और अमेरिका की तुलना में कहीं ज्यादा पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Alexa से लगभग हर सेकेंड पूछा जाता है कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी। वहीं, एक मिनट में कम से कम एक बार Alexa को आई लव यू भी कहा जाता है। यही नहीं, कुछ लोग तो Alexa से उसके हालचाल भी पूछते हैं। एक मिनट में 8 बार तुम कैसी हो, यह भी पूछा जाता है।
इसके अलावा भारतीयों ने Alexa से गानों की भी डिमांड की है। इसके अलावा यूजर्स Alexa से दूसरी कई जानकारियां भी मांगते हैं। इसमें लाइट की स्पीड क्या है, पानी गीला क्यों है जैसे सवाल भी शामिल हैं। यही नहीं, लोग खाने से जुड़े सवाल भी पूछते हैं।



إرسال تعليق