रेड कलर की आउटफिट में कंगना शर्मा अपनी अदाओं से कहर ढाती नजर आ रही हैं। मलादिव में वेकेशन एन्जॉय करते हुए बोल्ड अंदाज में कंगना ने एक के बाद एक पोज दिए हैं।
कंगना टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। कंगना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के तौर पर की थी।
कंगना कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी अपनी हॉट अदाओं से फैंस को दीवाना बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर कंगना के 12 लाख से भी ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं।
कंगना शर्मा ने इंद्र कुमार की अडल्ट कॉमेडी ग्रेट ग्रैंड मस्ती से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस मल्टी स्टारर फिल्म में कंगना ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।





إرسال تعليق