भारत को मिला नया फिनिशर : दिलाई जीत



शुक्रवार को इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच ऑकलैंड बहुत ही रोमांचक मुक़ाबला हुआ, और दोनों ही टीमों ने अपना बेस्ट दिया लेकिन इस 5 टी-20 मैच की सिरीज़ में पहला मैच भारत ने अपने नाम किया, दोनों ने ही टीमों ने बैटिंग बोलिंग में अच्छा परफॉर्म किया लेकिन भारत के इस फिनिशर ने बता दिया हम भी किसी से कम नही हैं ।



टॉस होने के बाद न्यूज़ीलैंड ने बैटिंग करने का फैसला लिया और 204 रन का मजबूत लक्ष्य टीम इंडिया के सामने खड़ा किया ओपनर रोहित जल्दी आउट हो गए, कोहली और राहुल की साझेदारी से टीम का स्कोर मज़बूत हो गया, लेकिन उसके बाद राहुल 56 रन बनाकर और कोहली 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और टीम इंडिया की स्थिति गंभीर हालत में आ गयी ।


लेकिन भारत के नए फिनिशर श्रेयस अय्यर ने अपनी लाजवाब बैटिंग से सबको हैरान कर दिया साथ ही 29 गेंदों पर 58 रनों के विंनिग नॉक खेलकर टीम को जीत दिलाई और मनीष पांडे ने भी 14 नॉट आउट बनाकर उनका साथ दिया ।



न्यूज़ीलैंड की भी बैटिंग मज़बूत रही और मुनरो ने 59 रन का सर्वाधिक स्कोर बनाया उनके बाद रोस टेलर ने 54 रन और केन विलियमसन ने 51 रन का योगदान दिया , भारत के लिए सारे गेंदबाज़ ने 1-1विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड टीम के 5 विकेट गिराए ।



अगर हम 200+स्कोर चेस की बात करें तो भारत ने यह कारनामा तीसरी बार किया, इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन 2019 के टी-20 मैच में चेस किए थे,  उसके पहले 2009 में भारत ने 207 रन श्रीलंका के खिलाफ चेस किये थे और उसके बाद राजकोट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 202 के टारगेट को 2013 में चेस किया था ।

Post a Comment

أحدث أقدم